दोस्तों अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा जैसे MPPSC, UPSC CTET या MP PATWARI की तैयारी कर रहें है तो आपको इन प्रश्नो को जरूर ध्यान से पढ़ना चाहिए और याद करना चाहिए
प्रश्न : राष्ट्रीय गान को गाने में अधिकतम कितना समय लगता है?
उत्तर- 52 सेकंड
प्रश्न : राष्ट्रगान और ‘राष्ट्रीय गीत’ में क्या अंतर है?
राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान को लेकर हमेशा हमारे मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि इन दोनों में अंतर क्या है. आइये हम आपको बताते है दोनों में क्या अंतर है
- राष्ट्रगीत ( National Song)
वन्दे मातरम् बंगाली लेखक बंकिम चन्द्र चटर्जी ने बंगाली भाषा के उपन्यास आनंदमठ (अभय आनंद) में लिखी एक कविता है. जिसे रवींद्रनाथ टैगोर ने स्वरबद्ध किया और इस राष्ट्रगीत को पहली बार 1896 में कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया. यह गीत देश भावना से भरपूर है. जिसे 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रगीय का दर्जा मिला. देश के नेशनल सॉन्ग को लेकर खास बात यह है कि वंदे मातरम को लेकर कोई नियम या कानून नहीं है इसे आप कही भी कैसे भी गा सकते हैं. - राष्ट्रगान- जन गण मन (National Anthem)
राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत में सबसे बड़ा अंतर ही यह है कि राष्ट्रगान को संवैधानिक दर्जा प्राप्त है. राष्ट्रगीत जन गण मन को रबिन्द्रनाथ टैगोर ने लिखा था. 24 जनवरी 1950 को इसे नेशनल एंथम के रूप में स्वीकारा गया. राष्ट्रगीत को पहली बार कांग्रेस के एक कार्यक्रम में गाया गया था. राष्ट्रगान को गाने व बजाने के कई नियम है जिसे 52 सेकेंड में गाया जाता है. इन नियमों का पालन न करने पर जेल और जुर्माने का प्रावधान है.
प्रश्न : भारत की प्रथम नदी घाटी परियोजना कौन सी थी?
उत्तर- दामोदर घाटी परियोजना
प्रश्न : विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
उत्तर- नील नदी
प्रश्न : भारत में हीरे की खानें कहां है?
उत्तर- आंध्र प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य में
प्रश्न : भारत का संविधान कब लागू हुआ?
उत्तर- 26 जनवरी 1950 में
प्रश्न : भारत की संविधान का संरक्षण कौन है?
उत्तर- उच्चतम न्यायालय।
प्रश्न : राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम किस वर्ष संसद द्वारा पारित किया गया?
उत्तर- 1990 में
प्रश्न : गुब्बारों को हवा में उड़ाने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता है।
उत्तर- हाइड्रोजन
प्रश्न : भारत में सती प्रथा का अंत किस भारतीय नेता ने किया था ?
उत्तर- राजा राममोहन राय.
प्रश्न : साइमन कमीशन कब भारत आया था ?
उत्तर- 1928
प्रश्न : भारत छोड़ो आंदोलन कब शुरू हुआ ?
उत्तर- 8 अगस्त 1942
प्रश्न : आजाद हिंद फौज की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर- सुभाष चंद्र बोस ने